सीएसए के कृषि महाविद्यालय में योग सप्ताह दिवस कार्यक्रम हुआ प्रारंभ
चन्द्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कानपुर के कुलपति डॉक्टर संजीव गुप्ता के कुशल मार्गदर्शन में कैंपस कृषि महाविद्यालय जमुनाबाद गोला लखीमपुर खीरी में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 जिसकी थीम " स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग" के मौके पर कृषि महाविद्यालय में योग पखवाड़ा 15 जून से 21 जून 2026 तक आयोजित किया गया है ।
जिसका मुख्य उद्देश्य सरकार द्वारा भारतीय नागरिकों के बीच योग जागरूकता को बढ़ावा देना है। इस कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. अरुण कुमार, सह प्राध्यापक ने किया । डॉ कुमार ने बताया कि आप लोग कैसे लंबे समय तक जीवनपर्यंत स्वस्थ रह सकते हैं।
आजकल हम लोगों को बहुत सी बीमारी हो रही है अगर आप लोग रोज योग कर रहे हो तो आपको इसका निश्चित ही लाभ मिलेगा । योग कैंप का शुभारंभ योग प्रशिक्षक श्री कौशलेंद्र मिश्रा ,पूजा पांडेय और कुमारी जूली के द्वारा विभिन्न बीमारियों मे योग से होने वाले स्वस्थ लाभ के बारे मे विस्तार पूर्वक बाताया गया और सामूहिक योग प्रोटोकॉल मे योग से होने पूर्वाभ्यास कराया गया। इसके बाद सूक्ष्म व्यायाम के साथ बज्रासन, पवन मुक्त आसन एवम विभिन्न प्रणायामो करा के लाभ के बारे मे बाताया गया ।
इस मौके पर डॉ सतेंद्र कुमार, डॉ हिमांशु मिश्रा, डॉ विश्व दीपक चतुर्वेदी , डॉ संदीप कुमार, डॉ सतेन्द्र कुमार आदि के साथ और लगभग 90 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। ।
सत्य का असर समाचार पत्र कानपुर
पत्रकार जितेंद्र कुमार सिंह पटेल
संपर्क सूत्र 9956 834016

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें